लोहरदगा, मई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में बुधवार की देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। रात करीब नौ बजे अचानक आई आंधी में कई पेड़ टूट कर गिर गए। आम के तैयार हो रहे फल भी भारी मात्रा में बर्बाद हुए हैं। आंधी आते ही जिले में बिजली गुल हो गई।आंधी का कहर तकरीबन 15 मिनट तक जारी रहा उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई । बिजली कड़कने से मौसम डरावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम अचानक उग्र तेवर दिख रहा है। इस कारण लोहरदगा जिले में बड़े पैमाने पर माली नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...