खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रही लेकिन शाम ढलने के साथ ही तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इधर एकाएक आई तेज आंधी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि बगीचे में लगे आम व लीची के फल तेज आंधी में काफी मात्रा में झड़े। कुछ देर के लिए लगातार चले तेज हवा से लोगों को अपने घरों में कैद होना पड़ा, हालांकि इसी बीच आंधी की रफ्तार कम होने के साथ झमाझम बारिश हुई। बताया जा रहाहै कि बीते कई दिनों से दिन में मौसम साफ रह रहा है तो शाम ढलने केबाद अथवा देर रात जमकर बारिश हो रही है।ऐसे में किसानों की समस्याएं बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि अगर ऐसा ही मौसम रहा तो इस बार मक्का का फसल कटनी में देर हो जाएगा। हालांकि मौसम की मार पहले की किसान झेल चुके हैं।तेज हवा के कारण गुल हुई बिजली: आंधी के शुरु होने के साथ ही बिजली गुल ह...