गंगापार, अप्रैल 3 -- मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताए गए अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को सुबह यमुनापार इलाके में असर देखने को मिला है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। इससे पूरे इलाके में जहां गर्मी ने राहत दी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी अव्यवस्थाएं भी पैदा कर दी।वहीं दूसरी तरफ साढ़े 11 बजे जैसे ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिरने से फाल्ट भी आ गए।जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में दुकानदारों के सामान जहां-तहां बिखर गए।कृषि विशेषज्ञ कमाल अहमद के अनुसार इलाके में इस बार रबी फसलों का 90 प्रतिशत कटाई बची है।तिलहन की फसल की कटाई शुरूआती मार्च से आरंभ जो समाप्ति पर है। गेहूं की फसल खेत में कटाई के लिए तैयार खड़ी है। इस बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.