बिजनौर, मई 4 -- नगीना। क्षेत्र में बीती रात एक बजे से तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हो गया। आंधी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई जो आठ घंटे बाद बहाल हुई। तेज आंधी के कारण सड़कों के किनारे लगे तमाम फ्लैक्सी बोर्ड व होर्डिंग फट कर गिर गए और कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें भी हैं। मध्य रात्रि एक बजे से क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश होनी शुरू हो गई थी। बूंदाबांदी तो आज तड़के तक भी होती रही। आज तड़के भी आसमान में काले बादल छाए रहे।जिससे यह भी पढ़ें- आंधी बारिश से रुहेलखंड का मौसम हुआ सुहाना मौसम तो सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सुबह सवेरे लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। बारिश के कारण गली मौहल्लों में पानी भर गया जिससे स्कूल जाने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.