कुशीनगर, अप्रैल 30 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- आंधी के साथ झमाझम बारिश आम और लीची को नुकसान जिले में बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दिन भर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। कुछ देर तक धूल भरी हवाएं चलने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम में अचानक बदलाव के बाद हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- दिनभर उमस के बाद झमाझम बारिश ने दिलाई राहतपिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था। अप्रैल महीने में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लोग तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए थे। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से एक दिन पहले यानि मंगलवार को ही गरज-चमक के सा...