तेज आंधी की चपेट में आकर महिला बाइक से गिरकर घायल
बोकारो, अप्रैल 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-कसमार पथ पर कसमार थाना क्षेत्र के बेमरों टांड के पास तेज आंधी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। यह घटना मंगलवार की दिन के 3 बजे की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार की। इस घटना में महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। जानकारी अनुसार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के सदमा गांव निवासी उल्फत रजा की पत्नी अफसाना प्रवीण (28 वर्ष) मंगलवार को अपने भाई के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपने मायके जरीडीह थाना क्षेत्र के कोर टांड नामक गांव जा रही थी, इसी बीच बेमरो टांड के पास तेज आंधी की चपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.