उरई, अप्रैल 1 -- सिरसाकलार। संवाददाता क्षेत्र में मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। बीती रात आए भीषण अंधड़ की वजह से एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य विद्युत लाइन पर जा गिरा, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। अचानक हुई इस बिजली कटौती से गांवों में अंधेरा पसर गया और भीषण गर्मी के बीच मच्छरों के प्रकोप ने ग्रामीणों की रात की नींद हराम कर दी।ग्रामीण राजेंद्र कुशवाहा, फंटूश सेंगर, कुलदीप भदौरिया, अमित मिश्रा, संजय गुप्ता और सरमन पुरवार सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की समस्या विकराल रूप लेने लगी है। बुधवार की सुबह तक बिजली बहाल न होने के कारण गांवों...