तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही जिले भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में ठंडक घुल गई। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, जबकि बच्चों और युवाओं में भी मौसम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गर्मी के कारण बिजली की बढ़ी मांग और लगातार पसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.