शामली, जून 22 -- चौसाना। रविवार देर रात और सोमवार सुबह खादर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश और आंधी से मौसम सुहावना हो गया तथा उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। बारिश और तेज हवाओं का सबसे अधिक लाभ धान, मक्का और ज्वार की फसलों को मिला है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ हद तक कम होगी। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन ठप, सात घंटे अंधेरे में रहे तीन दर्जन गांव दूसरी ओर कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।भोर के समय काली घटाओं और तेज हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया। त...