जमुई, मई 14 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे अचानक तेज हवा के साथ आंधी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के चलते घरों की छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उड़ने लगे। रवि की फसल का नुकसान हुआ है। वही गरमा फसल को फायदा हो रही है। सब्जी की फसल का भी फायदा हुआ है। तेज हवा के बाद बारिश भी शुरू हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई है। अचानक हुई बारिश से मौसम जरूर सुहाना हो गया, लेकिन जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। खासकर बाजार और मुख्य मार्गों पर पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。

आंधी और बारिश से आम, केला और लीची फसल का हुआ नुकसान : जिले में आम केला और लीची की खेती होती है लगातार आंधी पानी होने से आम, केला और लीची की ...