लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- शनिवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र में नुकसान कर दिया। इस बेमौसम बरसात से खेतों में तैयार खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से गेहूं, मसूर, लाही और धनिया की फसलों पर प्रकृति की मार सबसे ज्यादा पड़ी है। किसानों के अनुसार, गेहूं, धनिया और लाही की फसलें पूरी तरह पककर तैयार थीं और कई स्थानों पर कटाई व मड़ाई का काम शुरू होने वाला था। शनिवार रात आई तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में बिछ गई हैं। जलभराव और नमी के कारण धनिया की फसल के काली पड़ने की आशंका है। तेज आंधी की वजह से गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे दाना पतला रहने और उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। जिन किसानों ने मसूर की कटाई शुरू कर दी थी, उनकी कटी हुई फसल भीगने से भारी नुकसान हुआ है। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.