मैनपुरी, मई 1 -- नवीगंज। बीते गुरुवार देर शाम मौसम के बदले मिजाज ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। तेज आंधी और बारिश के कारण जोत बिजली घर के अंतर्गत आने वाले जोत ग्रामीण फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जबकि अनेक जगहों पर भारी पेड़ों की टहनियां लाइनों पर आ गिरीं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नवीगंज सहित आसपास के ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। हालांकि मौसम में ठंडक महसूस की गई, लेकिन बिजली न होने के कारण मच्छरों के भीषण प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ा दी। यह भी पढ़ें- आंधी ने मचाई तबाही, 20 घंटे बाद भी दो लाख की आबादी अंधेरे में इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ा, जो रात भर बेहाल रहे। विभागीय टीम ने गुरुवार रात को ही पेट्रोलिंग श...