शामली, मई 14 -- शामली। बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जिले में बागवानी करने वाले किसानों और ठेकेदारों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के कारण आम, लीची और नासपाती के बागों में भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ों से कच्चे और तैयार फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे बाग मालिकों और व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बागवानी करने वालों की मेहनत पर पानी फिर गया। तेज आंधी के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में फल टूटकर गिर पड़े। व्यापारियों ईनाम, खालिद, सुलेमान, मुकेश का कहना है कि करीब 25 फीसदी तक आम की फसल प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में आपूर्ति और कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। लीची और नासप...