सीतापुर, मई 1 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोतवाली देहात इलाके में गुरुवार रात आंधी और बारिश के बीच एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। आंधी और बारिश के बीच छत पर लगी टिन शेड सही करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के नेवादा गांव निवासी मनोज कुमार के मुताबिक गुरुवार रात आई आंधी और बारिश से छत पर लगी टिन शेड उड़ने लगी थी। टिन की तेज आवाज सुन पत्नी सुनीता (48) छत पर पहुंचकर टिन शेड सही करने लगी। इस बीच तेज हवा और बारिश के बीच सुनीता अनियंत्रित होकर छत से नीचे आ गिरी।चीख पुकार सुन परिवार के लोग भागकर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। सुनीता की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.