उन्नाव, अप्रैल 29 -- चकलवंशी। मियागंज क्षेत्र में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।

ओलावृष्टि का प्रभाव चकलवंशी क्षेत्र के मियागंज कस्बे और आसपास के गांवों में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी के साथ छोटे-छोटे ओले गिरने लगे, जिसने खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया। दरिहट गांव के किसान अमोद कुमार मिश्रा, महेंद्र, रंजीत और रामचंद्र ने बताया कि फसल पहले से ही कटकर खेतों में पड़ी थी, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि ने उसे पूरी तरह खराब कर दिया।

किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि इस समय फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाना बेहद जरूरी था, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं, आम के बागवानों को भी भारी न...