कटिहार, मई 3 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बीती रात तेज आंधी एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। मक्का की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ। हालांकि बारिश से मखाना की फसल को फायदा हुआ है। बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के कारण विद्युत के तार पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति शुक्रवार रात से ही बाधित है। किसान लक्ष्मण महतो, बुधनी देवी, शंभू महतो, अनूप सिंह, प्रमोद सिंह, पवन चौधरी ने बताया कि किसानों को प्रकृति की मार से मायूसी छा गई है। हर बार जब-जब किसानों की फसल तैयार होती है तो प्रकृति उसे क्षति पहुंचती आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.