तेजी से बढ़त बना रही घाघरा, खतरे के निशान से 1.16 मीटर नीचे
गोंडा, जुलाई 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे डिस्चार्ज से घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखकर तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और बाढ़ खंड भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है तथा सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एल्गिन ब्रिज स्थित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे घाघरा नदी का जलस्तर 104.910 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 1.16 मीटर नीचे है। वहीं गिरिजा, शारदा और सरयू बैराजों से कुल 66,056 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें हर साल बढ़ते पानी के साथ लौट आती हैं। जलभराव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.