जहानाबाद, अप्रैल 19 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में इन दिनों ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। हाल ही में अरवल जिला मुख्यालय स्थित जनकपुर धाम में हुई गिरफ्तारी और ड्रग्स की बरामदगी ने इस बढ़ते नेटवर्क की पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स कारोबारियों को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार का कथित सरगना अग्निशमन विभाग में कार्यरत सोनू कुमार बताया जा रहा है, जो बंसी प्रखंड के सोनभद्र गांव का निवासी है। इसके अलावा करण कुमार, रोशन कुमार तथा देश राजकुमार का नाम भी इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, बंसी एवं करपी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सुनसान...