रामपुर, मार्च 29 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ राम-रहीम पुल पर मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को अतिरिक्त लेबर लगाकर दिन-रात कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सहित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के साथ मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित समयावधि से पूर्व कराने के निर्देश दिए। कहा कि ज्वालानगर और सिविल लाइंस को जोड़ने के लिए महज यही पुल है। ऐसे में पुल से वाहनों का आवागमन बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने पुल के ज्वाइंटस आदि के रिपेयरिंग के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ठेकेदार को लेबर बढ़ानी होगी। दिनरात काम करना होगा, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने पुल पर ...