चित्रकूट, अगस्त 3 -- चित्रकूट। प्रधानमंत्री के युवा नशे से दूर रहें के आह्वान के बाद प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था ने जिले में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया है। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्रीप्रकाश द्विवेदी ने चार अगस्त मंगलवार से अभियान शुरु होगा। जिले के 135 स्कूल-कॉलेजों में जाकर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रमुख दुर्गेश नंदनी ने कहा कि नशे के खिलाफ हर जगह शिविर लगाए जाते हैं। शिक्षण संस्थानों व गांवों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की तरफ बढ़ रही है। इसे रोकना बहुत ही जरुरी है। यह भी पढ़ें- ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...