आजमगढ़, अगस्त 28 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जल स्तर लगातार कई दिनों से तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण दहशतजदा हैं। वे रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। बीते चौबीस घंटे में डिघिया पर 39 सेमी और बदहुआ गेज पर 30 सेमी नदी का जलस्तर घट गया है। जबकि दोनों गेजों पर खतरा बिंदु से नीचे घाघरा बह रही है। जलस्तर घटने से देवरा वासियों के लिए जहां राहत भरी खबर है। वहीं कटान तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में रातों की नींद उड़ गई है। घाघरा अपने तटवर्ती गांव हाजीपुर गोला पुल के पास, देवारा खास राजा और देवारा खास राजा के ही पूरवा झगड़हवा में कटान कर रही है। पर्शिया, सहबदिया, बरामदपुर में अब तक दो दर्जन से अधिक किसानों की 65 बीघ...