सोनभद्र, मार्च 16 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली की मांग में इजाफे से कोयले की खपत में वृद्धि के मद्देनजर बिजली घरों ने कोयला स्टॉक बढ़ाने को पूरी ताकत झोंक दी है। एनटीपीसी के सिंगरौली बिजलीघर,एमईआईएल के अनपरा सी और उत्पादन निगम के ओबरा बिजलीघर में फिलहाल कोयला स्टॉक के हालात बेहतर नही है। एनटीपीसी सिंगरौली में रविवार तक 2.5 लाख टन कोयला था जो नारमेटिव कोयला स्टॉक(54 प्रतिशत )से लगभग 2.10 मिलियन टन कम है। एनटीपीसी प्रबन्धन का कहना है कि लिंक खदान जयंत से कोयला मिलने को लेकर आयी समस्या से यह हालात है लेकिन अब शीघ ही कोयला स्टॉक बढ़ जायेगा। एमईआईएल अनपरा सी में कोयला स्टॉक महज 66 हजार टन था जो नारमेटिव स्टॉक का महज 21 प्रतिशत ही बताया गया है। प्रबन्धन का कहना है कि उत्पादन को लेकर कोई समस्या नही है। एक पखवाड़े में हालात सामान्य हो जायेंगे। ओबरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.