बस्ती, अगस्त 12 -- विक्रमजोत/दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में सरयू का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे 92.20 मीटर रहा। यह खतरे के निशान से 47 सेमी नीचे है। नदी का जलस्तर स्थिर है। बरसात नहीं होने की दशा में उम्मीद है कि यह बुधवार को और नीचे जाएगा। हालांकि घट रही सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है। विक्रमजोत क्षेत्र में जलस्तर तेजी से घटने के कारण आपदा प्रभावित गांवों में कटान तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: तेजी से घटा सरयू का जलस्तर, ग्रामीणों ने ली राहत जलस्तर घटन से बाढ़ कार्य खंड ने राहत की सांस ली है। जलस्तर घटते ही विक्रमजोत के लोलपुर विक्रमजोत और विक्रमजोत धुसवा तटबंधों के आपदा प्रभावित गांव चांदपुर, सैन्य पड़ाव, ...