लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एक दशक में जिस तरह आबादी में बढ़ोतरी हुई है, वहीं भूगर्भीय जलस्तर में खासी गिरावट आई है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में 10 से 15 फिट भूगर्भीय जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर में आई गिरावट के कारण जिले के कई इलाके ड्राई जोन में तब्दील होते जा रहे हैं। जिले में भूगर्भ जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। पहले जहां 100 से 250 फीट की गहराई में ही पानी उपलब्ध हो जाता था। वहीं अब 500 से 1000 फीट तक बोरिंग करने के बाद भी कई जगहों पर पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों की परेशानी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। पूरे भंडरा प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ नगर के रघुटोली, शास्त्री चौक, टाँगराटोली सहित कई मुहल्लों में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.