प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज। मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस बार मेले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। करीब 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद माघ मेले का बजट अब तक का सर्वाधिक होगा। इस धनराशि से सफाई, शौचालय, टेंटेज, समतलीकरण, घाट निर्माण, बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के कार्यों के लिए अलग बजट होगा। उनका कहना है कि इस बार नए व अभिनव प्रयोग भी किए जाएंगे, जिससे 50 दिन के मेले के आयोजन के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ रोमांचक भी मिले। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इस बार ड्रोन पैरा सेलिंग का श्रद्धालु लेंगे लुत्फ

हिंदी हि...