तेजाब हमले के मामले में चार आरोपी बरी
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली, का.सं। साकेत जिला अदालत ने वर्ष 2019 में संगम विहार में महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में चार आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष के मामले में गंभीर खामियां पाईं। इनमें घटना के करीब 18 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज होना, आरोपियों की पहचान को लेकर संदेह और जांच में अहम साक्ष्य जुटाने में लापरवाही शामिल है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की अदालत ने प्रीत पाल, रमेश, सुरेश चंद और बबलू कुमार को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया। अदालत ने कहा, अभियोजन आरोपियों के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। मजबूत संदेह भी सबूत की जगह नहीं ले सकता। अभियोजन के अनुसार, नौ जुलाई 2019 को संगम विहार में मंदिर के पास महिला पर दो मोटरसाइकिलों से आए लोगों ने रासायनिक पदार्थ फेंका था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.