तेजाब से बैट्री कारीगर झुलसा, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, मई 12 -- बीसलपुर। बैट्री बनाते समय कारीगर के ऊपर तेजाब गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी प्रमोद कुमार बैट्री कारीगर है। बैट्री में तेजाब डालते समय बैट्री ने उबाल मार दिया और तेजाब उसके शरीर पर जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- सरकारी व निजी अस्पतालों में तेजाब हमलों से पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.