बदायूं, अक्टूबर 1 -- हरदोई में तैनात सिपाही की ओर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने के बाद शादी से इनकार करने से आहत होकर युवती ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन का संपर्क कोतवाली क्षेत्र के करखेड़ी गांव निवासी जीशान पुत्र एहसान से था। आरोप है कि हरदोई में तैनात सिपाही जीशान ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और दूसरी जगह रिश्ता...