बरेली, मार्च 7 -- दो गुनी उम्र के व्यक्ति से प्रेम विवाह करने वाली दलित युवती की ससुराल में तेजाब पीने से मौत हो गई। मायके वालों ने जाति व दहेज की खातिर प्रताड़ित कर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच कर रही है। भोजीपुरा के गांव सुरला निवासी लक्ष्मण प्रसाद सागर का कहना है कि अगस्त 2025 में गांव में ही रहने वाला दोगुनी उम्र का विवाहित युवक राकेश गंगवार उनकी बेटी गायत्री को बहलाकर ले गया था। पुलिस ने उनकी बेटी को उत्तराखंड से बरामद किया, लेकिन उसने अपने प्रेमी राकेश के साथ रहने की बात कही। इसके बाद गायत्री प्रेम विवाह करके राकेश के साथ रहने लगी थी जबकि उसकी पत्नी इस रिश्ते के खिलाफ थी। लक्ष्मण ने आरोप लगाया है कि जेल जाने के डर से राकेश ने उनकी बेटी को अपने घर में तो र...