अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगाइचपाड़ा में एक युवक ने घरेलू कलह में तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। 11 दिन पहले उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी अमित (22) पुत्र हरिओम निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार दो माह पहले बेटी की मौत हो गई थी। तब से वह तनाव में रहता था। बीते सप्ताह किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। तभी अमित ने तेजाब का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...