तेजाब पीने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक
मेरठ, अगस्त 5 -- तेजाब पीने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। नगर के एक निजी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो पीड़िता को लगातार उल्टियां हो रही हैं। पेट में अधिक इंफेक्शन होने के कारण रिकवरी नहीं हो रही है। फिलहाल चिकित्सक उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि नगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कार में डालकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसकी फोटो भी आरोपियों ने खींच लिए थे। उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। उस पर 10 लाख रुपये देने का दबाव भी आरोपियों द्वारा डाला जा रहा था। इसी से परेशान होकर छात्रा ने बीती एक अगस्त को घर में रखा तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.