तेजाब पिलाकर हत्या करने वाला फरार पति गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 8 -- दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति नासिर को लोहियानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बिजली बंबा बाईपास स्थित सीएनजी पंप के पास से दबोच लिया। बता दें कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी रहमुद्दीन की तहरीर पर दा जुलाई को थाना लोहियानगर में दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में दहेज हत्या से संबंधित अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर पुत्र तहसीम निवासी फतेहउल्लापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.