बरेली, मई 17 -- तेजाब डालकर परिवार को झुलसाने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। शेरगढ़ कमें परिवार पर तेजाब डालकर झुलसाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में परिवार पर तेजाब से हमला, दंपति समेत दो बच्चे झुलसेघटना का विवरण थाना शेरगढ़ के गांव डूंगरपुर निवासी हरप्रसाद शुक्रवार रात अपनी पत्नी और चार व दो वर्षीय दोनों बेटों के साथ आंगन में सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाला उमेश कश्यप छत के रास्ते घर में घुस आया और पूरे परिवार पर तेजाब डाल दिया। घटना में चारों लोग झुलस गए थे।...