मोतिहारी, अगस्त 31 -- केसरिया।निज संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र में हुए तेजाब कांड में गंभीर रूप से घायल प्रवीण प्रकाश उर्फ गुंजन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना से दिल्ली रेफर कर दिया है।घायल प्रवीण प्रकाश की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।इधर एक पक्ष की ओर से केसरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।अमित कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गुंजन सिंह उर्फ प्रवीण प्रकाश समेत चार नामजद तथा पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोप लगाया गया है कि 29 अगस्त को गुंजन सिंह अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने अमित कुमार, उनकी पत्नी रिंकी कुमारी तथा बच्चों सक्षम, आरुष और यश पर तेजाब फेंक दिया। घटना में अमित, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे झुलस गए। आवेदन मे...