मेरठ, मार्च 11 -- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव सेतकुआं में तेजाब कांड में झुलसी छोटे भाई की पत्नी और भतीजियों को लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी होने तक पीड़िता के घर पुलिस तैनात की गई है। सेतकुआं निवासी महिला पर चचेरा देवर अजय पुत्र सतबीर साथ रहने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मंगलवार दोपहर अजय ने पीड़िता पर तेजाब से हमला कर दिया, इसी बीच बचाव में आई छोटे भाई की पत्नी काजल और दो भतीजियों वंशिका व दिव्यांशी झुलस गई थी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। परिजनों ने तीनों को एनसीआर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद पीड़िता के घर एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर दरोगा व कांस्टेबल को तैनात किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.