बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- बुलन्दशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर कृषि विद्यालय निवासी सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल हकीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में सलाउद्दीन ने बतया कि 1 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे वह काम से अपने घर पैदल लौट रहा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...