बरेली, अप्रैल 30 -- नवाबगंज। कस्बे में जिला पंचायत का बारात घर है। लोगों का आरोप है कि बारात घर में देर रात तक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जाता है। जिससे पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले बीमार लोगों को भारी परेशानी होती है। दो दिन पूर्व पंजाबी कालोनी के जितेन्द्र चड्ढा उर्फ जीतू ने शिकायत पुलिस से की तो डीजे बंद करा दिया था। लेकिन फिर देर रात तक डीजे बजाया गया। नाराज जितेन्द्र चड्ढा उर्फ जीतू, आशीष गुप्ता, छेदालाल, मोहम्म्द फारूक, सरफुद्दीन, विजय, राहुल आदि ने एसडीएम न्यायिक निधि शुक्ला को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- शादी में हर नियमों का उलंघन कर रहे डीजे संचालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...