लखनऊ, मई 4 -- राजधानी के ग्रीन कॉरिडोर को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। कॉरिडोर के एक चौराहे पर देश के स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' का आकर्षक मॉडल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही इस चौराहे का नाम 'तेजस चौराहा' रखा जाएगा, जिससे यह स्थान शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में पहचान बनाएगा। इस परियोजना की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश के बाद की गई है। उनके निर्देश पर बेंगलुरु से तेजस विमान का मॉडल विशेष रूप से लखनऊ मंगवाया गया है। यह मॉडल फिलहाल जनेश्वर मिश्र पार्क में सुरक्षित रखा गया है, जहां से जल्द ही इसे निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Decisions: काशी समेत इन जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क; लखनऊ में PM मोदी करेंगे उद्घाटनएलडीए ने तय की लोकेशन लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के...