हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से सोमवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की कुमाउनी कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में तेजस, जैस्नवी, काव्यांजलि और कविता में प्रथमेश, नव्या, हर्षल व वैभव विजयी रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विद्या महतोलिया, प्रधानाचार्य पीसी अधिकारी और निदेशिका नीलम शर्मा ने किया। गीता पांडे ने संचालन किया। नमिता जोशी के संयोजन में 30 बच्चों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण व देश प्रेम पर प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक ज्योति पांडे व लता कुंजवाल रहीं। कार्यक्रम में पीसी पंत, नीरजा बोरा, तनुजा, पूर्णिमा, शशि, विद्या जोशी, माया उप्रेती, पुनीता और रीता बवारी ने विशेष सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...