लखनऊ, अप्रैल 23 -- भीषण गर्मी ने ट्रेनों के सफर को भी दुश्वार बना दिया है। आलम यह है कि तेजस एक्सप्रेस में भी एसी कूलिंग नहीं करने की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। वहीं मेंटीनेंस का हाल भी बेहाल है। यात्री प्रतिदिन शिकायतें कर रहे हैं। यात्री रोशन गुप्ता ने शिकायत की है कि वह गुरुवार को 82501 तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। पूरी ट्रेन में एसी ठीक से काम नहीं कर रही थी। यात्रियों को सुविधा नहीं मिली। इसका रिफंड मिलना चाहिए। वापसी में 82502 तेजस एक्सप्रेस की यात्री रूचिका कुमार ने शिकायत की है कि वह दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं। यह भी पढ़ें- रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं की कमी से यात्री परेशान उनके कोच ई-1 का टॉयलेट गंदा है। 12535 गरीब रथ के यात्री अमन भट्ट ने शिकायत की है कि कोच जी 17 का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है और कई बार कहने क...