आगरा, फरवरी 27 -- आगरा रेल मंडल की रेल उपयोगकर्ता रेल परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की सदस्य निधि अग्रवाल के सुझाव पर 82501 तेजस एक्सप्रेस में टूंडला से सवार होने वाले यात्रियों को ब्रेकफास्ट मिलना शुरू हो गया है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने पत्र लिखकर निधि अग्रवाल को सूचित किया है कि उनके सुझाव पर तेजस एक्सप्रेस में सुबह टूंडला से सवार होने वाले यात्रियों को ब्रेकफास्ट देना शुरू कर दिया गया है। पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सचिन दीप मित्तल, उत्कर्ष बंसल, राजीव गुप्ता, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शिव बहादुर, विपुल कालरा, नैना बंसल, दीप्ति सारस्वत ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.