नई दिल्ली, जून 19 -- Rajya Sabha Election Result: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में गुरुवार को बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। संख्या बल के बावजूद सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन दूसरी सीट नहीं बचा सका। एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत हुई। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार झेलनी पड़ी। झामुमो के बैद्यनाथ राम सबसे अधिक वोट पाकर झारखंड के पहले दलित राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए। परिणाम आते ही एक ओर जहां महागठबंधन में क्रॉस वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे में जश्न का माहौल दिखा। 81 सदस्यीय विधानसभा में सभी विधायकों ने मतदान किया। मतगणना में तीन वोट अमान्य पाए गए। बैद्यनाथ राम को 30, परिमल नथवानी को 28 और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले। इस रिजल्ट के साथ ही महागठबंधन की एकजु...