तेजस्वी सूर्या से मिले वेदांत कौस्तव
रांची, जून 25 -- रांची। बेंगलुरू दक्षिण के सांसद सह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने गुरुवार को बेंगलुरू में मुलाकात की। इस दौरान राजनीति में युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर विस्तार से चर्चा हुई। झारखंड आंदोलन और झारखंड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों पर विशेष चर्चा हुई। वेदांत ने सांसद तेजस्वी सूर्या को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सिद्धो-कान्हू पर एक लिखी गई पुस्तक भेंट की। वेदांत ने कहा कि युवा राजनीतिज्ञों से मिलकर एक ऊर्जा मिलती है और साथ ही समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.