हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 3 -- राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। 5 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर इस चुनावी दंगल को और भी दिलचस्प बना दिया है। इस बीच अब लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर तेजस्वी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेंगे तो उनको यहां भी विधानसभा चुनाव की तरह हार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी। यह मायने नहीं रखता कि उन सीटों पर एनडीए के किस दल से कौन उम्मीदवार खड़ा होंगे। वे सोमवार को लोजपा (रा) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समारोह में पार्टी...