पटना, जून 9 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा घटाने एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास बदले जाने पर बिहार में सियासत गर्म है। इस बीच लालू-राबड़ी के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और उन्हें चीप मिनिस्टर बता दिया। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं बल्कि चीप मिनिस्टर हैं। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर सबको जवाब मिलेगा। आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया। लालू परिवार की सुरक्षा घटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- हमें किसी बात का डर नहीं है। जिनको डर...