पटना, मार्च 9 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को पटना बुला लिया है। राजद विधायक दल की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में तेजस्वी राजद विधायकों को राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्देश देंगे। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। आरजेडी ने मौजूदा सांसद एडी सिंह को फिर से मैदान में उतारा है। 5 में से 4 सीटों पर एनडीए की जीत तय है, जबकि पांचवीं सीट पर विपक्ष जीत के लिए रणनीति बना रहा है। राज्यसभा चुनाव 2026 में बिहार की 5 सीटों पर 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 5 उम्मीदवार एनडीए से हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवा...