तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी से बिहार आने का आग्रह किया, पीएम से सम्राट चौधरी की शिकायत
पटना, सितम्बर 7 -- बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ की तबाही से जूझ रहे बिहार वासियों की राहत के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार के सामने अपनी 7 सूत्री मांग पत्र पेश किया है। राजद नेता ने सम्राट चौधरी सरकार पर बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से अविलंब बिहार का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक राहत दिलाने की अपील की है। यह पत्र उन्होंने तब लिखा है जब मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और राहत शिविरों का निरीक्षण करते देखे जा रहे हैं। अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में उदासीन है। आपदा राहत की राशि का उपयोग केवल निर्धारित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.