पाकुड़, मार्च 23 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि । नगर के लड्डू बाबू आम बागान में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 अप्रैल को बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा करना था। ​​बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मडैया ने कहा कि बिरसा मुंडा की पावन धरती पर बिहार के जनप्रिय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन हो रहा है। उनके स्वागत के लिए पाकुड़ जिला राजद पूरी तरह तैयार है। आगामी 4 अप्रैल को पाकुड़ जिले के सभी 6 प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। ​रांची में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही आगामी विध...