पटना, अप्रैल 8 -- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार को गरीब राज्य बताए जाने पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने आपत्ति जताई है। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को नसीहत दी है कि वे बाहर जाकर अपने राज्य की बुराई ना करें। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि अब तेजस्वी बच्चे नहीं हैं। यह उनके दल (आरजेडी) का मामला है। आरजेडी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केरल में जाकर बिहार को गरीब बताना ठीक नहीं है। हमारा जन्म यहां हुआ है। बिहार की जनता गरीब नहीं है, बल्कि दिल से अमीर है। तेजस्वी यादव को ऐसा नहीं बोलना चा...