पटना, मार्च 19 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के कथित नेतृत्व की पोल खोलकर रख दी है। हर बार की हार यह साबित करती है कि तेजस्वी यादव में नेतृत्व क्षमता का अभाव है। नीरज कुमार ने गुरुवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि बिहार में उनका मन नहीं लगता। विधानसभा चुनाव के बाद भी वह विदेश चले गए थे। राज्यसभा में हार के बाद भी बिहार से बाहर चले गए हैं। जो नेता अपने ही बागी विधायकों पर कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पाता, वह बिहार जैसे बड़े राज्य का नेता प्रतिपक्ष बनने का दावा कैसे कर सकता है?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.